-41 डिग्री पारा बुधवार को बिजनौर तहसील में रहा
-25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में बुधवार को दिनभर गर्म हवाएं चलीं। तापमान भी 41 डिग्री तक पहुंच गया। मगर, शाम होते-होते मौसम का मिजाज बदल गया। शाम को ठंडी हवाएं चलने लगी। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
बुधवार को सुबह से तेज धूप निकल रही थी। 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे। तापमान बढ़ने से लोगों का पसीना छूटता रहा। दोपहर में लोग घरों से बाहर नहीं निकलें। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
वेदर डॉट कॉम के अनुसार बुधवार को बिजनौर तहसील में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि हल्की बारिश होने की संभावना नजर आ रही है। बारिश होने के बाद ही तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
गर्मी में ऐसे करें बचाव-
-धूप में घरों से बाहर न निकलें
-थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें
-बार-बार मुंह धोते रहे
-रखा हुआ खाना न खाएं
-कटे, फटे हुए फल न खाएं
-एसी में बैठने के बाद तुरंत गर्मी में न जाएं
-
जिले में तहसीलों का तापमान-
तहसील- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
बिजनौर- 41- 28
नगीना- 39.8- 26
चांदपुर- 42- 28
धामपुर- 41- 28
नजीबाबाद- 42- 27.2
नोट: नगीना का तापमान कृषि वेधशाला, नजीबाबाद का कॉलेज और अन्य तहसीलों का तापमान वेदर डॉट कॉम से लिया गया है।