फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सुबह ली छुट्टी, अफसर नहीं पहुंचे तो कर दी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह ली छुट्टी, अफसर नहीं पहुंचे तो कर दी निरस्त
विज्ञापन

बिजनौर। ऑनलाइन अवकाश लेने की प्रक्रिया में भी कई शिक्षकों ने खेल किया, लेकिन उनका यह अवकाश लेने का खेल लखनऊ मुख्यालय में पकड़ा गया। आप को बताएं कि कई शिक्षक-शिक्षिकाएं सुबह के समय ऑनलाइन अवकाश के लिए सीएल लेते हैं। दोपहर तक यदि स्कूल में चेकिंग के लिए कोई अफसर नहीं पहुंचा, तो वह ऑनलाइन ली सीएल को निरस्त कर देते हैं।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षिकाओं को अब समस्त अवकाश लेने के लिए मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। इस प्रक्रिया में कुछ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खेल कर दिया। उनका यह खेल लखनऊ ने पकड़ लिया और इस संबंध में बीएसए को निर्देशित किया। बीएसए जयकरन यादव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा। पत्र में कहा गया कि यदि कोई शिक्षक, शिक्षिकाएं सीएल के लिए आवेदन करते हैं और फिर उसे निरस्त करते हैं तो। निरस्त करते समय उसका कारण स्पष्ट लिखा जाए। बिना कारण सीएल निरस्त करने का मामला प्रकाश में आने पर कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने बताया कि एक सहायक अध्यापक ने एक वर्ष में 18 बार पहले सुबह को सीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन किया और दोपहर को बिना कारण बताएं आवेदन को स्वयं ही निरस्त कर दिया। बीएसए का कहना है कि अवकाश लेने को सीएल लेना और दोपहर में निरस्त करने के संबंध में मुख्यालय से बताया गया। इस संबंध में सभी बीईओ को निर्देशित कर दिया गया है। बीईओ को नजर रखेंगे। यदि कोई ऐसा करता है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें