फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर आज से वसूला जाएगा टोल टैक्स, किसान यूनियन ने दे डाली आंदोलन की चेतावनी

Tue, 02 Jul 2024 03:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर चलने के लिए अब जेब खाली करनी होगी। बहसूमा-मेरठ के बीच छोटा मवाना और किरतपुर के पास भनैड़ा में टोल प्लाजा बनाए गए हैं। किसान यूनियन ने भी आधे अधूरे हाईवे पर टोल की वसूली में आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर भनेड़ा में स्थित टोल प्लाजा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर अब मुफ्त में चलना बीते दिनों की बात हो जाएगी। दरअसल, मेरठ से नजीबाबाद तक आने के लिए अब दो जगहों पर टोल देना होगा। मंगलवार की सुबह आठ बजे से बहसूमा-मेरठ के बीच छोटा मवाना और किरतपुर-नजीबाबाद के बीच भनेड़ा में टोल प्लाजा पर टोल की वसूली चालू हो जाएगी। हालांकि अभी फोरलेन हाईवे पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हुआ है। उधर, किसान यूनियन ने आधे अधूरे हाईवे पर टोल की वसूली में आंदोलन की चेतावनी जारी कर दी है।

विज्ञापन


मेरठ से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन किया जाना था। खैर, मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन में तब्दील कर लिया गया है जबकि दूसरे चरण में बहसूमा से बिजनौर तक निर्माण होना अभी बाकी है। दूसरे चरण में बिजनौर बाईपास का भी निर्माण होगा। दूसरे चरण में वन मंत्रालय की एनओसी के फेर में देरी हुई।

इस हाईवे पर दो जगहों पर टोल प्लाजा बनाए गए हैं। इनमें एक टोल प्लाजा बहसूमा और मेरठ के बीच छोटा मवाना के पास है, जबकि दूसरा किरतपुर और नजीबाबाद के बीच भनेड़ा हैं। इन दोनों प्लाजा पर टोल की वसूली के लिए नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने टेंडर भी जारी कर दिया है। मंगलवार आज सुबह आठ बजे से दोनों ही टोल पर वसूली चालू हो जाएगी। हाईवे प्राधिकरण ने इसके संबंध में डीएम और एसपी को भी पत्र लिखा है।

अभी पूरी तरह से चालू नहीं हुआ है किरतपुर बाईपास
फोरलेन हाईवे में स्वाहेड़ी और किरतपुर बाईपास बनाए गए हैं। स्वाहेड़ी बाईपास चालू कर दिया गया है। हालांकि इसमें एक जगह सड़क अभी टूटी हुई है, जिस पर हादसों का अंदेशा बना रहता है। वहीं, किरतपुर बाईपास को भी पूरी से खोला नहीं जा सका है। सिर्फ एक तरफ से वाहनों की आवाजाही हो रही है।

अधूरे निर्माण पर टोल वसूली के खिलाफ उठाएंगे आवाज
भाकियू अराजनैतिक की युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि फोरलेन का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। स्वाहेड़ी और किरतपुर बाईपास का निर्माण अधूरा है। ऐसे में टोल प्लाजा चालू करना गलत है। इसके लिए डीएम को चिट्ठी दी जाएगी। इसके लिए आंदोलन की जरुरत पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

दो जुलाई की सुबह आठ बजे से भनेड़ा और छोटा मवाना के प्लाजा पर टोल शुरू कर दिया जाएगा। शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। शुल्क की दरों का प्रचार प्रयार के लिए विज्ञापन प्रकाशित कराए गए हैं। - आरके नागरवाला, परियोजना निदेशक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें