फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेरठ पौड़ी मार्ग पर बनाए जाने लगे टोल प्लाजा

Tue, 07 Mar 2023 07:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेरठ से बिजनौर के बीच भैंसा गांव और किरतपुर नजीबाबाद के बीच भनेड़ा में होगा टोल प्लाजा
विज्ञापन

- भनेड़ा में टोल प्लाजा के लिए निर्माण हुआ चालू
फोटो समाचार
अचल चौधरी
बिजनौर। ऐसा वक्त भी आने वाला है, जब मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने के लिए जेब भी ढीली करनी पड़ेगी। इस मार्ग में दो जगहों पर टोल प्लाजा बनाए जाने लगे हैं। बिजनौर से मेरठ के बीच भैंसा गांव और किरतपुर से नजीबाबाद के बीच भनेड़ा में टोल देना होगा। दोनों ही जगहों पर टोल प्लाजा बनाने के लिए काम शुरू हो गया है। हालांकि टोल की वसूली फोरलेन बन जाने के बाद चालू होगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग 119 को मेरठ से जलालाबाद तक फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से जलालाबाद तक फोरलेन किए जाने का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि बहसूमा से बिजनौर तक फोरलेन किए जाने का काम वन मंत्रालय से एनओसी मिलने के बाद शुरू होगा। बिजनौर से जलालाबाद के बीच करीब 80 प्रतिशत सड़क बनाने काम पूरा हो चुका है। करीब बीस किमी लंबी सड़क बनकर तैयार है। अब भनेड़ा में नहर के पास टोल प्लाजा के लिए भी भवन बन रहे हैं।
विज्ञापन

टोल प्लाजा की जगह पर पचास प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। टोल प्लाजा के लिए सड़क को चौड़ी करके बनाया जा रहा है। छोटा मवाना के निकट भैंसा गांव के पास भी टोल प्लाजा बनाए जाने के लिए काम चल रहा है। बता दें कि फोरलेन पर 60 किमी की दूरी तय करने के बाद टोल देना होता है। ऐसे में इस हाईवे पर दो जगहों पर टोल बनाए जाने हैं।
विज्ञापन


फोरलेन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
- मेरठ से बिजनौर की दूरी 60 मिनट में तय होगी
- मेरठ से नजीबाबाद 90 मिनट में तय होंगे
- मेरठ से नजीबाबाद के बीच बनेंगे दो टोल
- बिजनौर से नजीबाबाद तक चार बाईपास बनेंगे
वर्जन
इस हाईवे पर दो जगहों पर टोल बनाए जाने हैं। किरतपुर और नजीबाबाद के बीच भनेड़ा के निकट टोल प्लाजा बनाए जाने का करीब पचास प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बीस किमी लंबी सड़क भी बनाकर तैयार कर ली गई है - ओमप्रकाश शर्मा, सर्वे प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें