डाकघर की योजनाओं के बारे में बताया
बिजनौर। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत शनिवार को मेल दिवस मनाया गया। ग्राहकों को डाकघर की योजनाओं के बारे में बताया गया।
ग्राहक संगोष्ठी में डाकघर अधीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि डाकघर कई दशकों से जनता की सेवा करते हैं। विभाग में जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। कहा कि विभाग ने हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को डाकघर से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। पोस्टमास्टर लक्ष्मीकांत जोशी ने डाकघर की बचत योजनाओं व मैनेजर मनोज कुमार ने आईपीपीबी के बारे में बताया। पंकज भारद्वाज, अनुज गोयल, विनीत राजपूत, यश सोती, अभिषेक गंभीर, अंकित चौधरी, प्रसून अरोड़ा, अंकुर गौतम, राकेश शर्मा, सचिन भारद्वाज ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन मंडलीय कार्यालय सहायक अंकित चौधरी ने किया। आयोजन में अनुराग मेहरोत्रा, गौरव कुमार, संजीव कुमार का योगदान रहा।