फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना के साहसिक कार्यों के बारे में बताया

विज्ञापन
बीआईटी में नौसेना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल अतिथि व विद्यार्थी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नौसेना के साहसिक कार्यों के बारे में बताया
विज्ञापन

बिजनौर। बीआईटी में नौसेना दिवस पर साहित्य क्लब द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
समुद्र से अंबर तक भारतीय नेवी की चौकस निगाहें विषय पर हुई गोष्ठी में मुकुल जैन (भूतपूर्व सैनिक वायुसेना) ने भारतीय नौसेना के साहसिक कार्यों के बारे में बताया। कहा नेवी हमेशा देश की समुद्री सीमा की रक्षा करती है। भारतीय नौसेना दुश्मन देश के समुद्री मार्ग से होने वाले आक्रमण को रोकती है और जल, थल और अंबर तक सेनाओं के माध्यम से हमारे देश को सुरक्षा चक्र प्रदान कर हमारा जीवन सरल बनाती है। छात्रा अंजलि ने नौसेना के सम्मान में एक कविता के माध्यम से नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका का वर्णन किया। स्वाति कांबोज ने नौसेना के इतिहास के बारे में बताया। संस्था के सह निदेशक डॉ. राघव मेहरा, एसोसिएट डीन शिवानी, साहित्य क्लब संयोजक कावेंद्र यादव ने शौर्य की गाथा सुनाईं। इस दौरान दीपिका, सोनिया, विकास कुमार, ललित कुमार, विधि वेनियाल, निकिता, रविना, मंजु, प्रतिभा, प्राची गौतम, रिमझिम आदि ने प्रतिभाग किया। आयोजन में असिस्टेंट प्रोफेसर विधि सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर आरती नेगी, अतीक्षा शर्मा, मयंक शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें