फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रहेगी धनतेरस की भीड़, धन वर्षा की उम्मीद

विज्ञापन
बिजनौर में सर्राफ की दुकान पर ज्वैलरी पसंद करती महिलाएं। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
आज रहेगी धनतेरस की भीड़, धन वर्षा की उम्मीद
विज्ञापन

बिजनौर। पंच महोत्सव की शुरूआत रविवार से हो रही है। लोग पूरे विधि विधान से धनतेरस और दीपावली पर पूजन करेंगे। जिसके चलते बाजारों में लोगों की भीड़ पहुंचने लगी है। आज धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तनों की खूब खरीदारी होगी। धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ होता है, इसलिए ग्राहक बाजार में खूब धन खर्च करेंगे।
बाजार दीपावली के त्योहार को लेकर सजे हुए हैं। ज्वेलर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतार लगी हुई है। लोग नए-नए डिजाइनों की मांग कर रहे हैं। मान्यता है कि दो दिन धातु खरीदना शुभ होता है। इसलिए ग्राहक धनतेरस पर खूब पैसा खर्च करेंगे। व्यापारियों में भी खुशी की लहर है। सोने-चांदी के सिक्के, मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर की मूर्तियों की खूब खरीदारी होगी। लोग सुबह से ही धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त में निकलेंगे। व्यापारियों के अनुसार रविवार को धनतेरस पर पूजन सामग्री, लाइटों की खूब खरीदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वेलर्स सुमित सिंघल ने बताया कि इस बार धनतेरस पर ज्वेलरी की खूब खरीदारी होने की उम्मीद है। इस बार व्यापार अच्छा रहेगा। ग्राहक सोने-चांदी के सिक्कों की खूब खरीदारी कर रहे हैं। विकास अग्रवाल का कहना है कि शनिवार को भी ज्वेलरी की खरीदारी हुई है। रविवार को भी अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद है। इस बार धनतेरस और दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह है।

बिजनौर में धनतेरस के अवसर पर बाजार मे बर्तन खरीदते लोग।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें