उपचुनाव में आज ढाई लाख मतदाता करेंगे मतदान
बिजनौर। पंचायत उपचुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टी अपने आवंटित मतदान केंद्रों पर पहुंच गई है। उपचुनाव में करीब ढाई लाख वोटर 12 जून वोट डालेंगे।
जिले में प्रधान के एक, क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 504 पदों का उपचुनाव कराने के लिए 140 पोलिंग पार्टी आज ब्लाकों से रवाना हुई। पंचायत कार्यालय के अनुसार सभी पोलिंग पार्टी अपने आवंटित मतदान केंद्रों पर पहुंच गई है। 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पोलिंग पार्टी के केंद्रों पर पहुंच जाने की पुष्टि कर दी है। बताया गया कि जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनाती स्थल पर पहुंच गए हैं। उपचुनाव में करीब ढाई लाख वोटर मतदान करेंगे। संवाद