कादराबाद में अमृत महोत्सव के तहत कलश यात्रा निकालते भूतपूर्व सैनिक व ग्रामीण। स्त्रोत ग्रामीण।
स्योहारा। विश्व हिंदू महासंघ और हिंदू युवा वाहिनी की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ डॉक्टर एनपी सिंह, ब्लाक प्रमुख उज्जवल चौहान, डा. मनोज वर्मा ने फीता काटकर किया। तिरंगा यात्रा आरएसपी इंटर कॉलेज से चलकर स्टेशन रोड, थाना चौराहा होते हुए कॉलेज में आकर संपंन हुई। सुभाकर चौहान, डा. संजय विश्वकर्मा, हरीश चौहान, देशबंधु चौहान, डा. विनीत देवरा, मोहित चौहान, पुष्पेंद्र चौहान, संजीव राणा, प्रिंस कुमार, सुमित कुमार, बिकुल चौधरी, दीपांशु कुमार, मनोज चौहान मौजूद रहे।
तिरंगा व कलश यात्रा निकाली
कादराबाद। भूतपूर्व सैनिको ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा व कलश यात्रा निकाली। कादराबाद स्थित पंचायत घर में अफजलगढ़ थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह ने भूतपूर्व सैनिकों को माला पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व सैनिकों ने देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिये प्रेरित किया। जिसके बाद मेरी माटी मेरा देश व घर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत बारह कालोनियों के भूतपूर्व सैनिक परिवारों ने ग्रामीणों के साथ हाथ में तिंरगा लेकर कलश यात्रा निकाली। भूतपूर्व सैनिक कैप्टन पूरन सिंह असवाल, बालम सिंह, महाराज सिंह, कैप्टन मांगट सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य बलराम सिंह, ग्राम प्रधान कैलास सिंह आदि मौजूद रहे।
छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ
पैजनिया। मगन हाई स्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में छात्रों को राष्ट्र के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई गई। रविवार को एसडीएम रितु रानी ने ग्राम स्थित शहीद स्मारक का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शहीद स्मारक के मुख्य द्वार पर ताला बंद होने के कारण एसडीएम को स्मारक के गेट के बाहर काफी देर इंतजार करना पड़ा। इस दौरान लेखपाल रणवीर सिंह, प्रधानाध्यापक मोहम्मद अशरफ, सुभाष त्यागी, सुनील त्यागी सीताराम सैनी, विनीत त्यागी, ग्राम प्रधान नंदकिशोर फौजी आदि मौजूद रहे।