फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे कार्यों में हो वक्त का इस्तेमाल: मुजम्मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदडू। जामा मस्जिद के इमाम ने कहा कि हम सबको वक्त का इस्तेमाल नेक और अच्छे कार्यों के लिए करना चाहिए।
विज्ञापन

जामा मस्जिद में जुमे की नमाज से पूर्व नमाजियों से खिताब करते हुए मुफ्ती मोहम्मद मुजम्मिल हुसैन कासमी ने कहा कि आज हमें जो वक्त मयस्सर है, जरूरी नहीं कि कल इसी तरह दस्तयाब हो। इसलिए हमें अपने वक्त का सही और नेक कार्यों में इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजकल ज्यादातर लोगों का वक्त मोबाइल फोन पर बेकार के कार्यक्रम देखने में गुजर रहा है। इसके चलते हमारे पास अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए समय नहीं है। आपस में प्यार और अपनत्व के अभाव के कारण परिवार में विघटन और अलगाव की स्थिति पैदा हो रही है। परिवार के सभी सदस्यों का एक दूसरे पर हक है। इसे अदा करना सभी की जिम्मेदारी है। हमें वक्त की कद्र करते हुए इसका इस्तेमाल परोपकार और अच्छे कामों में करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें