फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: परेड ग्राउंड में बाघ की चहलकदमी से उड़ी लोगों की नींद, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। कालागढ़ में वन विभाग के परेड ग्राउंड में बाघ ने विचरण कर लोगों की नींद उड़ा दी है। वन विभाग ने गश्ती दलों को सतर्क कर क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी है। कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा पर स्थित आबादी के अंतर्गत कार्बेट वन्य जीव प्रशिक्षण केंद्र के परेड ग्राउंड में वयस्क बाघ ने विचरण किया। बाघ को विचरण करते देख पुराना कालागढ़ के लोग घबरा गए। दूर से ही लोगों ने उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। स्थानीय नागरिकों हाजी रईस अहमद, फय्याज अहमद अंसारी, शमशुद्दीन अहमद, शालू अग्रवाल आदि ने वन विभाग से पुराना कालागढ़ के सुरक्षा बैरियर एक से इंटर कॉलेज व सूखासोत क्षेत्र में सशस्त्र गश्ती दलों को तैनात कर नियमित गश्त करने की मांग की है। यह दोनों मार्ग आम नागरिकों के आवागमन के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इस क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। वनक्षेत्राधिकारी एनके रूवाली के अनुसार लकड़घाट व हनुमान मंदिर क्षेत्र के गश्ती दलों को सतर्क कर निगरानी बढ़ा दी गई है। वन्यजीव बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण नागरिकों से वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें