फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सैडिल बांध मार्ग पर कर्मचारी के सामने आया बाघ, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। कालागढ़ की राम गंगा बांध परियोजना के सैडिल मार्क पर बांध की ओर से आ रहे सिंचाई विभाग के कर्मचारी के सामने बाघ आ गया। बाघ को सामने से आता देख कर्मचारी की बाइक गिर गई और वह चोटिल हो गया। सहायक अभियंता एमके लिखवार ने बताया कि सोमवार को बांध का एक वर्क सुपरवाइजर अरविंद कुमार अपनी मोटरसाइकिल से बांध से कालागढ़ की ओर आ रहा था। सात किलोमीटर पर उसके सामने एक बाघ आ गया। जिसे देखकर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया। शोर मचाने पर बाघ वहां से भाग गया। घायल कर्मचारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग से सैडिल बांध मार्ग पर सुरक्षा की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें