फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदूली रेंज मे मिला बाघिन का शव

Mon, 30 Apr 2018 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
सर्पदूली रेंज मे मृत मिली बाघिन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालागढ़ (बिजनौर) में कार्बेट टाइगर रिजर्व की सर्पदूली रेंज में बाघिन का शव मिला। मौके पर पहुंचे उप निदेशक अमित वर्मा ने बताया कि मामला आपसी संघर्ष का प्रतीत होता है। कार्बेट टाइगर रिजर्व की सर्पदूली रेंज के कक्ष संख्या नौ में गश्ती दलों को रविवार को बाघिन का शव मिला। जिसकी सूचना अधिकारियों को मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे उप निदेशक ने बताया कि बाघिन व्यस्क है। शव एक दो दिन पुराना हो सकता है। बाघिन के सभी अंग सुरक्षित हैं। इससे प्रतीत होता है कि बाघिन का किसी बाघ से संघर्ष हुआ होगा। उसके शरीर पर घाव है। चिकित्सा दल को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा। घटना को देखते हुए गश्ती दलों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें