रेहड़। खेत में घास काट रहे गांव रायपुरी निवासी एक किसान राजेंद्र सिंह (50) पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बाघ को पकड़ने की मांग की है। राजेंद्र सिंह बुधवार शाम गांव से कुछ दूर खेतों में घास काट रहे थे, तभी झाड़ियों से निकले एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ को देख समीप ही खेतों में काम कर रहे किसानों के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने कांबिंग कर बाघ की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। वन कर्मियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है। टीम में मोहित कुमार, मंसूर, विकास, वीरेंद्र आदि वन कर्मी मौजूद रहे।