फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा

विज्ञापन
चांदपुर में आधारशिला स्कूल में स्पोर्ट्स मीट प्रतियोगिता का दीप जलाकर शुभारंभ करते भाजपा जिलाध - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा
विज्ञापन

चांदपुर। आधारशिला द स्कूल चांदपुर में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट प्रतियोगिता के पहले दिन छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम से मन मोह लिया।
शुक्रवार को विद्यालय में आयोजित स्पोर्ट्स मीट प्रतियोगिता का शुभारंभ नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, विद्यालय के चेयरमैन राधेश्याम कर्णवाल, प्रबंधक विवेक कर्णवाल, एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्य सिद्वेश शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुभाष वाल्मीकि ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के द्वारा बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। बच्चों को खेलकूद में प्रतिभाग करते रहना चाहिए। उसके बाद पिछली प्रतियोगिता के विजेता यमिका व निखिल ने मशाल लेकर मैदान में दौड़ लगाई। कार्यक्रम का संचालन चतुर्भुज पांडेय ने किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें