नजीबाबाद के भागूवाला क्षेत्र में आंधी से गिरी आम की फसल।
- फोटो : NAZIBABAD
आंधी टिन शेड उड़े, दर्जनों पेड़ और विद्युत खंभे टूटे
नजीबाबाद/जलालाबाद रविवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छाने से दिन में अंधेरा हो गया। चालकों को वाहनों की लाइट जाकर मार्ग से गुजरना पड़ा। तेज हवा के कारण दर्जनों पेड़ और बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। तहसील परिसर में स्थित बाल विकास एवं पुष्टाहार कार्यालय के बाहर पड़ी टिन शेड तेज आंधी में उड़ गया। जलालाबाद नगर पंचायत की ओर से यात्रियों के लिए बनाया गया विश्राम स्थल का शेड आंधी से उड़ गया। तेज हवा और वर्षा से गेहूं की गहाई प्रभावित हुई। आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा। एक माह के भीतर तीन-चार बार आंधी आने से बागवानी करने वाले किसान चिंतित हैं।
नजीबाबाद के बाल विकास विभाग कार्यालय पर लगा आंघी में उड़ा टीन शेड।- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद के स्टेशन मार्ग पर दिन में छाया अंधेरा।- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद में रविवार को दिन में छाई अंधेरी।- फोटो : NAZIBABAD
जलालाबाद में विश्राम स्थल का उड़ा शेड।- फोटो : NAZIBABAD