फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गोवंश से टकराकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर-नहटौर हाईवे मार्ग पर गांव नांगलजट के निकट हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर (बिजनौर)। गांव नांगलजट के निकट एक बाइक सवार तीन युवकों की निराश्रित पशु से टकरा कर मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाए।
विज्ञापन

थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव तीमरपुर निवासी अनुज (30) पुत्र दीपचंद व विक्की (29) पुत्र केशू और बिजनौर की इंद्रलोक काॅलोनी निवासी अंकित (28) पुत्र सत्येंद्र रविवार की रात आठ बजे बाइक से नहटौर से लौट रहे थे। थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि बिजनौर-नहटौर हाईवे मार्ग पर गांव नांगलजट के निकट एक निराश्रित पशु उनकी बाइक के सामने आ गया। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें