फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: बिजनौर के तीन युवकों की गुरुग्राम में मौत, परिवारों में मचा कोहराम, ऐसे गई तीनों की जान

Tue, 16 Aug 2022 11:26 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

तीन युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ये तीनों युवक बिजनौर के रहने वाले थे। तीनों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद निवासी तीन युवकों की मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। नहटौर के गांव मिर्जापुर व मुस्सेपुर के तीन युवकों की गुरुग्राम में ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। बताया गया कि तीनों युवक पेंटर का काम करते थे। वहीं तीनों के परिजन शव लेने के लिए गुरूग्राम रवाना हो गए हैं। तीनों के परिवारों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरूग्राम रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से नहटौर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर व मुस्सेपुर के तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। तीनों गुरूग्राम मे पेंटर का काम करते थे।

यह भी पढ़ें:UP: देवबंद में 10वीं की छात्रा को उठाने का प्रयास, लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पीटा, फिर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन


गांव मिर्जापुर निवासी फैजान पुत्र दिलशाद (22), आदिल पुत्र फरीद (23)  व गांव मुस्सेपुर निवासी सहुद पुत्र अरशद तीनों गुरूग्राम मे मजदूरी करने के लिए गए थे। बताया जाता है कि गुरूग्राम रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूर तीनों घूमने गए थे। इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक पर सेल्फी ले रहे थे।
विज्ञापन


अचानक ट्रेन आने से वह तीनों चपेट मे आ गए। घटना सोमवार को शाम के समय की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर परिजनो में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव लेने के लिए गुरूग्राम रवाना हो गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें