फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्टर ट्राली से गिरने से तीन साल के बच्चे के मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर तीन साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़। राम गंगा में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान कर लौट रहा तीन साल का बच्चा ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर घायल हो गया। जिसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी लल्लू सिंह की बेटी लिवानती अपने तीन साल के भाई आरव को लेकर अन्य ग्रामीणों के साथ कालागढ़ में राम गंगा किनारे लगे मेले में गई थी। मेले से लौटते हुए मुरलीवाला गेट के समीप झटका लगने पर ट्रॉली से तीन साल का आरव छिटक कर नीचे जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक आरव अपनी दो बहनों के जन्म के 10 वर्ष बाद हुआ था। परिजन पुलिस में बिना कोई कार्रवाई किए मृतक का शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें