फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: निरीक्षण में महिला डाक्टर सहित तीन कर्मी मिले गैरहाजिर

Sun, 16 Apr 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर पीएचसी में निरीक्षण के दौरान अ​भिलेखों का निरीक्षण करते सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल
विज्ञापन
धामपुर। सीएमओ बिजनौर डाॅ. विजय कुमार गोयल ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर एक महिला डाक्टर प्रगति चौहान सहित तीन कर्मचारी गैर हाजिर मिले। सीएमओ ने तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

सीएमओ शनिवार प्रातः 9:45 पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर पहुंचे। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बीके स्नेही ओपीडी करते मिले। उपस्थिति पंजिका देखने पर महिला चिकित्सक डाॅ. प्रगति चौहान और दो अन्य कर्मचारी राहुल चौहान, अंकित कुमार अनुपस्थित पाए गए। इस दौरान सीएमओ ने अस्पताल परिसर में गंदगी को देख असंतोष जताया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी को मानक अनुरूप सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, निष्प्रयोज्य सामान का उचित गाइड लाइन के अनुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर समस्त कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने, हेल्प डेस्क बनाने, मास्क का सभी लोगों से प्रयोग कराने, सेनेटाइजर का उपयोग करने। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने, प्रतिदिन लक्ष्य के अनुपात में कोविड-19 की जांच कराने के निर्देश दिए। कहा कि सभी कर्मचारी समय से ही घर जाएंगे।
विज्ञापन

सीएमओ ने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की और लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने को प्रेरित किया। इस दौरान अमित विश्नोई, विजेंद्र कुमार फार्मासिस्ट, जयपाल सिंह, शीशराम, डॉ. श्वेता चौहान, जबर सिंह, महिपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें