फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कोहरे के चलते तीन वाहन आपस में भिड़े, दो चालक घायल

विज्ञापन
बिजनौर मार्ग पर गांव अहीरपुरा में ट्रक ने मारी टक्कर। स्रोत राहगीर
विज्ञापन
नूरपुर। सोमवार को बिजनौर हाइवे पर गांव अहीरपुरा के पास घने कोहरे के कारण कई गाड़ियां आपस में भिड़ गई। हादसे में जनपद पीलीभीत के पूरनपुर निवासी ट्रक चालक अशोक कुमार, जनपद मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव कबाल निवासी डीसीएम चालक योगेंद्र सिंह घायल हो गए। अचानक बदले मौसम के मिजाज से आए घने कोहरे के कारण गांव अहीरपुरा के पास ट्रक ने डीसीएम और ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिसके बाद हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। सड़क हादसे की सूचना पर एसआई वर्षा यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य कराते हुए घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें