फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार किसान कर रहे गन्ने की नर्सरी तैयार

विज्ञापन
धामपुर क्षेत्र के गांव पाडला में गन्ने की नर्सरी की बुवाई करते किसान - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
तीन हजार किसान कर रहे गन्ने की नर्सरी तैयार
विज्ञापन

धामपुर। आगामी गन्ना सीजन में किसानों के पास उन्नतशील प्रजातियों के बीज की कमी न रहे, इसके लिए धामपुर चीनी मिल ने एक सितंबर से शरदकालीन गन्ने की नर्सरी की बुवाई शुरू कर दी है। मिल क्षेत्र के 85 हजार किसानों में से तीन हजार किसानों की 30 हेक्टेयर जमीन में बुवाई कराएगी। नर्सरी की बुवाई करने का सही समय 30 सितंबर तक है।
धामपुर चीनी मिल के गन्ना जीएम आमवीर सिंह ने बताया कि वर्तमान में मिल के अधिकारियों की ओर से किसानों के खेतों में जाकर उनके नवीन गन्ने की प्रजाति के बीजों से नर्सरी को तैयार कराया जा रहा है। बताया गया कि मिल का प्रयास है कि आगामी गन्ना सीजन में किसानों को गन्ने के बीज की कमी नहीं रहेगी। किसान अपने ही खेत में तैयार नर्सरी से गन्ने की बुवाई करें। किसानों के खेतों में गन्ने की नई नर्सरी के रूप में को. 15023 , को.सा. 15235 और को. लखनऊ 14201 की बुवाई कराई जा रही है। यह सभी प्रजातियां अगैती किस्म की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की आमदनी को दुगुना करने के लिए मिल की ओर से किसानों को बढ़िया पैदावार लेने के लिए गन्ने की ट्रेंच विधि के साथ सहफसली खेती कराई जा रही है। वर्तमान में 400 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की सहफसली खेती करने का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें