फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट में तीन को आठ-आठ साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट रामलाल ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दोषी पाते हुए सोनू, अमरजीत व सचिन को आठ-आठ वर्ष के कारावास और आठ-आठ हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता सलीम अख्तर के अनुसार थाना नांगल के प्रभारी निरीक्षक वीएम सिंह ने थाना नांगल में सूचना दर्ज कराई थी कि गांव लालपुरमान निवासी सोनू उर्फ मोटा ने अपने ही गांव के सचिन व अमरजीत के साथ मिलकर गैंग बना रखा है। सोनू गैंग लीडर है। वहीं अमरजीत व सचिन गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। इस गैंग का मुख्य धंधा समाज में भय व आतंक फैलाकर हत्या और दुष्कर्म जैसे अपराध कर आर्थिक लाभ प्राप्त करना है। इस गैंग का समाज में इतना आतंक है कि कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराता और न ही गवाही देने को तैयार होता है। इस गैंग ने थाना नांगल क्षेत्र में ही एक लड़की से दुष्कर्म कर उसकी हत्या को अंजाम दिया है। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से चार गवाह पेश किए गए। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर इन तीनों अपराधियों को गैंगेस्टर एक्ट में सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें