बिजनौर में हादसों का कहर : जिले में अलग-अलग जगह हुए हादसों में दो महिलाओं समेत कई कांवड़िये घायल हो गए हैं। घायल कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिजनौर में एक हादसा हो गया है। संभल और बरेली के बाइक सवार कावड़िये बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गए। बताया गया कि घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
अलीपुर संभल से गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों की बाइक कोतवाली मार्ग पर गांव सरवनपुर के निकट अनियंत्रित होकर गिर गई। बुधवार की रात लगभग 10 बजे हुई इस घटना में शिवभक्त बाइक सवार रवि कुमार, कपिल और अजीत घायल हो गए। वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
एक अन्य घटना में रात्रि लगभग ढाई बजे अलीगंज बरेली से हरिद्वार जा रहे दंपती गंगा देवी और प्रेमपाल की बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक गिरते ही पीछे से आ रहे एक अन्य शिवभक्त बाइक सवार प्रियंका व धर्मेंद्र की बाइक गंगा देवी से टकरा गई। दुर्घटना में गंगा देवी, प्रियंका सहित तीन शिवभक्त घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में दिलाया गया।