निजीकरण के विरोध में तीन घंटे कार्य बहिष्कार
बिजनौर। बिजली इंजीनियर एवं कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में तीन घंटे कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार चार अक्तूबर तक जारी रहेगा। विद्युत कर्मचारी सरकार द्वारा किए जा रहे कर्मचारियों के निजीकरण का विरोध किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक शुरू हुए कार्य बहिष्कार में सीपी सिंह, अनिल कुमार पांडेय, राहुल गौतम, मनोज शर्मा, पंकज कुमार, मनोज कुमार, कुंवर शर्मा, अफजाल अहमद, संजीत गुप्ता, उमेश कुमार, विकास कुमार आदि शामिल रहे। कर्मचारी नेता पूर्वांचल के निजीकरण प्रस्ताव को लेकर सरकार पर जमकर बरसे। कहा सरकार कर्मचारी विरोधी फैसला वापिस ले। कर्मचारियों व इंजीनियरों ने तीन घंटे तक धरना दिया। संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि पांच अक्तूबर से बहिष्कार पूरे समय का हो जाएगा। कर्मचारियों ने निगम परिसर में प्रदर्शन किया। सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी भी की।