जनपद में तीन मिले कोरोना संक्रमित मरीज
बिजनौर। जनपद में कोरोना संक्रमित केस मिलने का सिलसिला फिर से जोर पकड़ने लगा है। मंगलवार को प्राप्त हुई कोरोना की कुल 889 जांच रिपोर्ट में से तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनके साथ में 886 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4488 हो गई है। इनमें से अब तक 4381 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है, जबकि 65 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 42 हो गए हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल तीन लाख 89 हजार 920 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल तीन लाख 89 हजार 109 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 4488 लोग कोरोना पॉजिटिव और तीन लाख 84 हजार 621 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में 811 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक लगभग 4388 लोगों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है।