चोरी की भैंस के साथ तीन दबोचे
शेरकोट/ धामपुर। शेरकोट पुलिस ने वांछित तीन आरोपियों को चोरी की भैंस के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर ने बताया कि जब वह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे तो चेकिंग में तीन लोग संदिग्ध मिले। आरोपियों में शिवकुमार ग्राम हाफिजाबाद थाना शेरकोट, राशिद ग्राम तिपरजोत थाना शेरकोट व शीशराम ग्राम आलमपुर गावडी थाना अफजलगढ़ मिले। यह तीनों काले रंग की एक दुधारू भैंस ग्राम हाफिजाबाद वाले रोड से लेकर जा रहे थे। बताया कि ये लोग हाफिजाबाद से भैंस चोरी कर ले रहे थे। पुलिस ने भैंस के साथ तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में शीशराम के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस भी बरामद हुई। आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम है। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया है। पुलिस टीम में दरोगा ब्रह्मपाल सिंह, हरीश कुमार, सिपाही योगेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, सुजीत कुमार रहे।