धामपुर पुलिस की गिरफ्त में दहेज हत्या आरोपी।
- फोटो : DHAMPUR
दहेज हत्या में नामजद तीन लोग गिरफ्तार
धामपुर। पुलिस ने दहेज हत्या में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है।
सीओ महावीर सिंह राजावत ने बताया कि बुधवार को नहटौर थाने के गांव खजूराजट निवासी मृतका प्रीति के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि उसने अपनी पुत्री प्रीति 22 साल की शादी मई 2019 में मोहल्ला बाड़वान में सचिन प्रजापति के साथ की थी। शादी में दहेज दिया था, पर प्रीति केससुराल वाले प्रसन्न नहीं थे। बाइक और डेढ़ लाख की मांग को पूरा न करने पर आरोपियों ने प्रीति को गला घोंट कर मार डाला। वह चार माह के गर्भ से थी। मृतका के पिता ने पति सचिन सहित पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कायम कराई थी। पुलिस ने पति सचिन, सास, ननदोई और ससुर गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, मृतका के परिजनों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को सीओ कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। सीओ के भरोसे के बाद ही प्रदर्शनकारी शांत हुए।