फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वेतन नहीं मिलने पर दी हड़ताल करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बिजनौर के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। सभा की अध्यक्षता संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. राजीव रस्तोगी एवं संचालन मंत्री पुष्पा निगम ने किया। कोषाध्यक्ष राजेश कुमार रवि ने कहा कि महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बिजनौर से संबद्ध होने के बाद मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन मिलने में परेशानी हो रही है। तीन माह से वेतन नहीं मिल पाया है। यदि 26 सितंबर तक वेतन नहीं मिलता है तो मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सभी अधिकारी और कर्मचारी 27 सितंबर से हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। डॉ. बीआर त्यागी, डाॅ. राजीव रस्तोगी, चीफ फार्मासिस्ट गजेंद्र कुमार शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर डॉ. आरएस वर्मा, डॉ. संजय शंकर, डॉ. राजेश कुमार डाबरे, डॉ. नरेश जौहरी, डॉ. रजनीश शर्मा, स्टाफ नर्स रजनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें