वायरल वीडियो की शिकायत किसी असद अंसारी नाम के युवक ने एक्स पर पुलिस से की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवको जुबेर पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला शेखान और आफताब पुत्र अब्दुल रब निवासी मोहल्ला नौधा कस्बा नहटौर को पकड़ लिया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि रील बनाने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए उनका चालान कर दिया गया है।