धामपुर तहसील मासिक बैठक करते भाकियू के कार्यकर्ता।
- फोटो : DHAMPUR
किसानों की समस्याओं के निराकरण पर विचार
धामपुर। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान किसान सिंचाई विभाग के एक्सईएन रामबाबू से मिलकर सिंचाई विभाग की समस्याओं का निदान कराने का निर्णय लिया। तय किया कि डीएम से 14 दिन में चीनी मिलों से गन्ना मूल्य का भुगतान कराने और देरी होने पर ब्याज सहित भुगतान कराने को दबाव बनाया जाएगा। पंचायत में नितिन चौधरी, राजेंद्र सिंह, राम सिंह, विमल कुमार, सलीम अहमद, इंद्रवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, होशियार सिंह, चेतन सिंह रहे। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष देवराज सिंह ने की। संचालन प्रेम सिंह ने किया।