नजीबाबाद। वाणी अखिल भारतीय हिंदी संस्थान की ओर से आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत की। संस्था की अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने काव्य गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डा. वर्षा अग्रवाल ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। रश्मि अग्रवाल ने भारत मां के भाल की बिंदी.., डा. पूनम चौहान ने हिंदी की बनियों में, नानक कबीरा बोले.., शिवानी अग्रवाल ने जन-जन की आवाज है.., डा. अंजू बंसल ने हिंदी हमारी आन है, हिंदी हमारी शान है.., डा. मृदुला त्यागी ने मन में उठा एक विचार, हिंदी का चलो करें श्रृंगार.., डा. वर्षा अग्रवाल ने हिंदी हिंद और हिंदुस्तान, मेरे भारत की पहचान.., नीतू अग्रवाल ने हमारा गौरव है हिंदी.., समेत हिमानी भारद्वाज, रचना शास्त्री, सुमन चौधरी, सुशीला गोयल, मधु माहेश्वरी, डा. सारंगा देश असीम ने रचनाएं प्रस्तुत की। श्रोता के रूप में शिखा गुप्ता, सविता अग्रवाल, रमा अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।