- महिलाओं को सशक्त बनाने एवं बिना भेदभाव विकास करना उद्देश्य
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जरूरतमंदों को लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित करना, महिलाओं को सशक्त बनाना और भ्रष्टाचार मुक्त व बिना भेदभाव के विकास कराने के उद्देश्य को लेकर वह राजनीति में आई। यह बात बिजनौर शहर की नगर पालिका के वार्ड छह से नवनिर्वाचित सभासद व एमएससी की छात्रा शानू जिंघाला पत्नी तुषार चौधरी ने कही।
नवनिर्वाचित सभासद शानू जिंघाला का कहना है कि इतना कुछ करने के लिए राजनीति में आना जरूरी है। परिवार के सहयोग व मार्गदर्शन में वह चुनाव में उतरी। उनके विचार, योजना से प्रभावित होकर वार्ड के मतदाताओं ने उनपर अपना विश्वास जताया और वह सभासद का चुनाव जीत गई। शानू जिंघाला ने बताया कि उनके इस संघर्ष में उनके ससुर सतेंद्र चौधरी व सास सोनम देवी का मार्गदर्शन व सहयोग रहा।
बीएएमएस भी बने सभासद
नूरपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 16 कबीरनगर से नवनिर्वाचित सभासद अरविंद सिंह पेशे से चिकित्सक है। उनकी शिक्षा बीएएमएस है। उनका लक्ष्य वार्ड का पूर्ण विकास कराना है। जहां तक विकास नहीं पहुंचा, वहां तक विकास कार्य कराने हैं। वार्ड में प्रकाश पथ व पानी के फ्रीजर की व्यवस्था कराई जाएगी। बाजार में व्यापारियों व राहगीरों के लिए शुलभ शौचालयों का प्राथमिकता पर बनाना है।
हर जगह पहुंचाएंगे विकास
अफजलगढ़। नगर पालिका परिषद अफजलगढ़ की वार्ड 17 से नवनिर्वाचित 40 वर्षीय सभासद एडवोकेट मुकीब खां सूरी ने कृष्णा कालेज से वर्ष 2013 में एमए एलएलबी की है। उनका कहना है कि उन्हें जनता ने चुना है। विकास उनकी प्राथमिकता है । वह बिना भेदभाव के विकास कार्य करायेंगें।
पात्रों तक पहुंचाएंगे लाभकारी योजनाएं
किरतपुर। नगर पालिका किरतपुर वार्ड 17 से नवनिर्वाचित मयंक अग्रवाल बीकाॅम एमबीए है। भाजपा के सिंबल पर मयंक अग्रवाल सभासद बने। वह भाजपा के नगर मंत्री हैं। मयंक अग्रवाल के माता-पिता भी उच्च शिक्षित हैं। वह शिक्षा का प्रयोग करते हुए वार्ड के विकास करेंगे।