ओवरलोडिंग से जूझ रहे कॉलोनी में रखे ट्रांसफार्मर: मुकेश चौहान
आवास विकास काॅलोनी निवासी मुकेश कुमार चौहान ने कहा कि मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बरसात के दिनों में नमी से करंट फैलने का ज्यादा डर है। काॅलोनी में रखे ट्रांसफार्मर भी ओवरलोडिंग से जूझ रहे हैं। कई बार प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
कॉलोनी के खाली प्लाॅट में लग रहे गंदगी के अंबार : शशि भूषण शर्मा
आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले शशि भूषण शर्मा का कहना है कि पानी भरने से डेंगू का खतरा बना हुआ है। कॉलोनी की नालियों की काफी समय से सफाई नहीं हुई है। गंदगी से नाली जाम पड़ गई हैं। कॉलोनी में खाली पड़े प्लॉट में लोग कूड़ा डाल रहे हैं। इससे बीमारी बढ़ने की आशंका है। मगर नगरपालिका के कर्मचारी कूड़े को नहीं ले जाते हैं।
आवास विकास की मुख्य सड़क का निर्माण करा दिया गया है। अब पहले जैसी स्थिति नहीं रही। छोटी गलियों में बारिश के बाद कुछ देर के लिए जलभराव की स्थिति बनती है। लटके हुए बिजली के तारों को लेकर बिजली विभाग को अवगत कराया जाएगा। - विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका, बिजनौर