चांदपुर। मोहल्ला बाजार में सोने चांदी के आभूषणों की गलाई सफाई की दुकान से चोर लगभग 50 हजार कीमत के चांदी के सिक्के व देवी देवताओं की मूर्ति चोरी कर ले गए। मोहल्ला कटारमल निवासी सदानंद घोडके ने बताया कि उसकी मोहल्ला बाजार में दुकान है। बृहस्पतिवार की रात किसी समय चोर दुकान से चांदी के तीन सिक्के, गणेश व लक्ष्मी जी की चांदी की मूर्ति जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये है चोरी कर ले गए हैं। इससे पूर्व भी चोर 23 अक्टूबर को भी लगभग दो लाख रुपये की चोरी हुई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद