नजीबाबाद के आदर्शनगर पुलिस चौकी पर थर्मल स्क्रीनिंग करते डॉ.राजीव शर्मा।
- फोटो : NAZIBABAD
शेखुपुरा और नजीबाबाद में चलाया थर्मल स्क्रीनिंग अभियान
मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली के गांव शेखुपुरा आलम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला देवी, रानी शर्मा ने शनिवार को लॉकडाउन के बावजूद घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण और थर्मल स्क्रीनिंग अभियान चलाया। उधर खुशी चैरिटेबल ट्रस्ट के डा. एके शर्मा और डा. राजीव शर्मा के नेतृत्व में लॉकडाउन प्रथम से लगातार थर्मल स्क्रीनिंग का अभियान चलाया जा रहा है। चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आम नागरिकों केे साथ विभिन्न कार्यालयों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।