फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज होगी, लेकिन पांच से ज्यादा नहीं जाएंगे नमाजी

विज्ञापन
नजीबाबाद के थाना परिसर में धर्मगुरुओं की बैठक लेते सीओ प्रवीण कुमार सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नमाज होगी, लेकिन पांच से ज्यादा नहीं जाएंगे नमाजी
विज्ञापन

नजीबाबाद। सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने धर्म गुरुओं से अनलॉक-1 गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी। जुमे की नमाज पेश इमाम सहित पांच लोगों द्वारा पढ़े जाने की गाइडलाइन का पालन करने की उलमा को सलाह दी। थाना परिसर में आयोजित बैठक में सीओ ने स्पष्ट किया कि अनलॉक-1 के दौरान किसी भी धर्म स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग उल्लंघन होता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी संजय शर्मा के संचालन में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि जुमे के दिन पेश इमाम के साथ मस्जिदों में केवल पांच आदमी ही नमाज पढ़ सकेंगे। उन्होंने बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग न करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति उदासीन लोगों से सख्ती से निपटने को कहा। बैठक में पंडित सुनील ध्यानी, मुफ्ती सज्जाद हनीफ, मौलाना लियाकत हुसैन, हाफिज मुमताज, मुफ्ती रईस अहमद, मौलाना इम्तियाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें