अप्रैल में होगा चने का नि:शुल्क वितरण
बिजनौर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में केंद्र सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों को अप्रैल, मई व जून में एक एक किलो दाल प्रति कार्ड नि:शुल्क देने की घोषणा की गई है। मई के लिए दाल का आवंटन हो गया है। अप्रैल के लिए दाल का आवंटन नहीं हुआ था। अब अप्रैल में सरकार द्वारा दाल के बजाए एक एक किलो चना प्रति कार्ड नि:शुल्क दिया जाएगा। खाद्य एवं रसद विभाग आयुक्त मनीष चौहान ने सभी डीएम व डीएसओ को भेजे पत्र में कहा है कि अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को एक किलो प्रति कार्ड की मात्रानुसार नि:शुल्क कार्ड वितरित किया जाएगा। मनीष चौहान ने कहा है कि चना वितरण की तिथि बाद में बताई जाएगी।