बिजनौर। बिजली लाइन के तार बदलने, विद्युत फीडर की लंबाई कम करने का कार्य चल रहा है। बिजनौर शहर के बुखारा बिजलीघर से निकलने वाले भरत विहार विद्युत फीडर क्षेत्र में मंगलवार से दिन में सात दिन तक सात घंटे बिजली कटौती रहेगी।
सदर एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि बुखारा उप विद्युत केंद्र नंबर-9 से निर्गत 11 केवी भरत विहार फीडर पर अतिरिक्त भार है। साथ ही फीडर लंबा है। जिस कारण कहीं फाल्ट आदि तकनीकी कमी से लंबा क्षेत्र बंद हो जाता है। उन्होंने कहा कि फीडर की अतिभारिता को दूर करने के फीडर का विभाजन किया जा रहा है। एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि 30 अप्रैल 2024 से 6 मई 2024 तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से विकास कार्य में सहयोग की अपील की। कहा कि फीडर से जुड़े उपभोक्ता कटौती समय से पहले जरूरी कार्य करने का आह्वान किया।