बिजनौर। मंडावर रोड के चौड़ीकरण के कारण सड़क किनारे विद्युत लाइन के पास आ रहे पेड़ों की कटाई होनी है। इसके लिए भरत विहार फीडर की आपूर्ति 23 जुलाई से 28 जुलाई तक सुबह 5.30 बजे से सुबह 8.30 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। इस कारण भरत विहार फीडर के क्षेत्र भरत विहार कॉलोनी, महादेव पुरम, शिवा जी आवास समिति, कृष्णा पुरम, साई पुरम, मंडावर चौराहे के आसपास का एरिया, एमडी कॉलेज तक कटौती रहेगी। जेई नरेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपभोक्ता पानी का टैंक भरने जैसे जरूरी कार्य पहले करने की अपील की है।