फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर छाया रहा सन्नाटा, पुलिस रही तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर छाया रहा सन्नाटा, पुलिस रही तैनात
विज्ञापन

चांदपुर। क्षेत्र में लॉक डाउन के 20वें दिन भी सन्नाटा पसरा रहा है। कानपुर में मिले चांदपुर निवासी जमाती के पॉजिटिव आने पर सीज किए नेहरू चौक मंडी कोटला क्षेत्र में नगरपालिका प्रशासन द्वारा प्रतिदिन दो से तीन बार सैनिटाइज कराया जा रहा है। किसी को भी यहां आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों को सब्जी, खाद्य सामग्री वहीं उपलब्ध कराई जा रही है। तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि सर्वे कराकर चालीस जरूरतमंद पात्रों को खाद्य सामग्री वितरित की गई है। किसी को भी कोई परेशानी नहीं होने दी जा रही है। सीज क्षेत्र में जरूरतमंदों को सैनिटाइजर, साबुन आदि सामान भी उपलब्ध कराया गया है। तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार को जमाती के घर से बच्चे के बीमार होने की सूचना मिली थी। सीएचसी प्रभारी डॉ. केपी सिंह ने स्वास्थ्य टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बच्चे की जांच कराकर दवाई दे दी है। एसडीएम घनश्याम वर्मा, सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार सुनील कुमार, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अनुज कौशिक मौके का निरीक्षण कर हालात के जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें