फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हल्दौर - एक ही परिवार में तीन जनाजे उठते ही मचा कोहराम

Tue, 16 May 2023 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
हल्दौर क्षेत्र के ग्राम ऊमरी पीर में सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद जमा भीड़।
विज्ञापन
- दिल्ली में रहकर बेकरी में काम करते थे तीनों युवक, कुछ दिन पहले ही आए थे गांव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। खुशी-खुशी तीनों युवक बरात में गए थे, लेकिन लौटे उनके शव, जिन्हें देख हर कोई रो पड़ा। एक ही परिवार में तीन जनाजे उठते देख पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।
तीन युवकों की मौत हो जाने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उमरी पीर गांव के रहने वाले सलमान, फरदीन और आजमाइन दिल्ली में रहकर एक बेकरी में काम किया करते थे, अब गांव में दोस्त की शादी थी, ऐसे में कुछ ही दिन पहले तीनों युवक दिल्ली से गांव लौटे। रविवार को खुशी खुशी तीनों बरात में गए। लौटते वक्त तीनों की सड़क हादसे में मौत हो गई। पैजनियां के निकट यह हादसा हुआ, इसी रास्ते से गुजर पूरी बरात गांव लौट चुकी थी। लेकिन ये तीनों नहीं पहुंचे तो तलाश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में मालूम हुआ कि इनके साथ हादसा हो गया है। गांव वाले और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इन्होंने मौत की खबर सुनी तो कोहराम मच गया। मरने वाले एक युवक आजमाइन की 18 दिन पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक आजमाइन के भाई दानिश ने अज्ञात फरार वाहन चालक के खिलाफ हल्दौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम होने के बाद तीनों के शव गांव पहुंचे तो हर आंख नम हो गई। मृतकों के घर पर लोगों की भारी भीड़ रही। गमगीन माहौल में इन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें