-दो दिन से नगीना-कोतवाली मार्ग फाटक बंद होने सेे आई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर में रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते पिछले तीन दिनों से फाटक बंद चल रहे हैं। सेंट मेरी फाटक खुलने से शहर को तो जाम से निजात मिल गई, लेकिन नगीना-कोतवाली फाटक बंद होने सेे बाईपास पर जाम लगा रहा। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
शहर में बुधवार से रेलवे फाटक बंद होने का सिलसिला चल रहा है। चार व पांच अक्तूबर को सेंट मेरी फाटक बंद किया गया। इसकी वजह से शहर में जाम की स्थिति बनी हुई थी। यह फाटक खुलने से लोगों को जाम से निजात मिल गई है। शहर में वाहन फर्राटे भर रहे हैं। मगर, शनिवार को नगीना-कोतवाली मार्ग फाटक बंद होने से चक्कर रोड बाईपास पर जाम लगा रहा।
बस, ट्रक, कार की सड़क पर लंबी लाइन लगी रही। जाम लगने से वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। हालांकि रविवार को फाटक खोल दिया जाएगा। इससे जाम की परेशानी दूर होगी। शुक्रवार और शनिवार को नगीना-कोतवाली मार्ग का ट्रैफिक चक्कर रोड से ही निकाला गया। इससे जाम की स्थिति बनी रही। जाम लगने से लोग दूर रास्तों से होकर अपने घरों तक पहुंचे।