फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में हुआ बड़ा उलटफेर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में बड़ा उलटफेर हुआ है। शासन ने लंबे समय से यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र रहे विद्यालयों का इस बार पत्ता काट दिया है। दो दर्जन से अधिक नये विद्यालयों को मौका दिया गया है। शासन के इस अप्रत्याशित फैसले से विद्यालयों में हड़कंप मचा है। काटे गए परीक्षा केंद्र जोड़ तोड़ में लग गए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2023 की तैयारी जोरों पर है। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित 140 परीक्षा केंद्रों की सूची घोषित हुई है। इनमें राजकीय इंटर कालेज 15, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय 62 तथा वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय 63 है। बोर्ड की वर्ष 2022 की परीक्षा में 131 केंद्र थे। वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा के लिए नौ केंद्र बढे़ हैं।
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार शासन ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए मानक तय किए हैं। जिनके आधार पर परीक्षा केंद्र बने हैं। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया आनलाइन है। वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए वर्ष 2022 के 109 केंद्रों को पुन: परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 31 विद्यालय नये परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला मुख्यालय समेत अन्य शहरों के कई ऐसे विद्यालय जो लंबे समय से परीक्षा केंद्र थे, उनको इस बार केंद्र नहीं बनाया गया है ।
विज्ञापन

अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों पर चली कैंची
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार शासन से जिन 31 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। उनमें अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय भी शामिल हैं। इनमें जिला मुख्यालय स्थित के
पीएस इंटर कालेज बिजनौर, एम डी के वी नजीबाबाद, आर्य कन्या इंटर कालेज नजीबाबाद, शकुंतला कन्या इंटर कालेज चांदपुर , नजीबुद्दौला इंटर कालेज नजीबाबाद प्रमुख हैं। ये सभी विद्यालय लंबे समय से यूपी बोर्ड का परीक्षा केंद्र बनते हैं। सभी की शिक्षा के क्षेत्र में स्वच्छ छबि है। ऐसे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाना चर्चा का विषय बना है।
ये है शिक्षा विभाग की दलील
डीआईओएस कार्यालय का लंबे समय से परीक्षा केंद्र रहे विद्यालयों को केंद्र नहीं बनाए जाने तथा बड़ी संख्या में वर्ष 2022 के परीक्षा केंद्रों को बदलें जाने को लेकर अपना ही तर्क है। बताया गया कि कोरोना के कारण बोर्ड परीक्षा का सीटिंग प्लान बदला गया था। परीक्षार्थियों को के बैठने की दूरी बढ़ाकर एक दूसरे से तीन मीटर कर दी गई थी। इसलिए उस समय परीक्षार्थी की संख्या को देखते हुए कोविड़ मानकों के अनुसार केंद्र निर्धारण हुआ। अब स्थिति सामान्य है। इसलिए कोविड़ काल के नियम बदल दिए गए हैं। वर्ष 2023 की परीक्षा में परीक्षार्थी 01.8 मीटर की दूरी पर बैठाए जायेंगे। एक कक्ष में पहले के मुकाबले अधिक विद्यार्थी बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें