फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा में जल नहीं, कैसे होगा कार्तिक पूर्णिमा स्नान

विज्ञापन
भूतपुरी में रामगंगा नदी के तट पर यहां पर लगेगा गंगास्नान मेला। नदी में प्रवाहित होता पानी - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
रामगंगा में जल नहीं, कैसे होगा कार्तिक पूर्णिमा स्नान
विज्ञापन

धामपुर। आठ नवंबर को कार्तिक गंगास्नान का है। धामपुर तहसील क्षेत्र में चार स्थानों पर गंगा स्नान के मेले का आयोजन होता है। भूतपुरी में रामगंगा के तट पर लगने वाले गंगास्नान मेले के प्रति श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां बच्चों का मुंडन संस्कार कराते हैं और पितरों के लिए दीपदान करते हैं। लेकिन अभी तक भी रामगंगा में पर्याप्त जल नहीं छोड़ा जा सका है।
क्षेत्र के मदन सिंह, दिनेश कुमार, गौरव कुमार, नितिन कुमार का कहना है कि धामपुर तहसील क्षेत्र में शेरकोट में खो नदी के तट पर, हरेवली में रामगंगा नदी के तट पर, मुकुरपुरी में खो नदी और भूतपुरी में रामगंगा नदी के तट पर गंगास्नान मेले का आयोजन होता है। इनमें से भूतपुरी में रामगंगा नदी के तट पर लगने वाले मेले के प्रति लोगों में गहरी आस्था है। यहां पर श्रद्धालु अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराते हैं और पितरों की आत्मा की शांति के लिए रामगंगा में दीप दान करते हैं। तीन दिन पहले से मेले में शामिल होने के लिए दुकानदार आने शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन

मांग पर ही छोड़ा जाएगा रामगंगा में पानी : मुख्य अभियंता
सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता आरपी सिंह का कहना है कि इस बार बारिश कम हुई है। रामगंगा बांध में भी इस बार मानक से कम पानी है। फिर भी यदि रामगंगा में पानी कम प्रवाहित हो रहा है तो इसके लिए कमेटी के लोगों को विभाग के अधिकारियों से मांग की जानी चाहिए थी। जब तक मांग नहीं की जाएगी, पानी छोड़ना संभव नहीं होगा। एसडीएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि वह भी कमेटी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर सुविधा मुहैया कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

मांग के बाद भी अभी तक नहीं छोड़ा पानी : मेला कमेटी
भूतपुरी मेला कमेटी के सदस्य देवेंद्र सिंह, प्रधान नईम अहमद का कहना है कि कमेटी की ओर से ठेकेदार को कह दिया गया है कि श्रद्धालुओं व दुकानदारों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वाहनों की पार्किंग भी रामगंगा घाट के भीतर ही कराई जाएगी। रामगंगा में पानी को छुड़वाने की मांग की गई है, लेकिन अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया है। ठेकेदार भीम सिंह का कहना है कि उनके स्तर से कमेटी के निर्देशन में जेसीबी चला कर रामगंगा तट पर काम किया जा रहा है। मेले का ठेका भी इस बार एक लाख पांच हजार रुपये मेें छूटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें