फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फिर बदले राजस्व कानूनगो और राजस्व निरीक्षक के कार्य क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नजीबाबाद। एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने रजिस्ट्रार कानूनगो मुकेश कुमार को लेखपाल चंद्र प्रकाश से जांच पक्ष में कराने के लिए सुविधा शुल्क मांगने के आरोप में हटाया था। मुकेश कुमार को राजस्व निरीक्षक नजीबाबाद पद से भी हटाकर राजस्व निरीक्षक भागूवाला के साथ राजस्व निरीक्षक मंडावली का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।



रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय पद पर भागूवाला, मंडावली में कार्यरत राजस्व निरीक्षक सरफुद्दीन को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय और नजीबाबाद के राजस्व निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी थी। माना जा रहा है कि एक राजनीतिक दल के दबाव के चलते
विज्ञापन

एसडीएम ने फिर कार्यक्षेत्र बदले है। रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय पद पर तैनात सरफुद्दीन को कार्यालय और अतिरिक्त नजीबाबाद राजस्व निरीक्षक पद से मुक्त कर दिया। सरफुद्दीन को नई तैनाती के रूप में राजस्व निरीक्षक साहनपुर और अतिरिक्त कार्यभार भागूवाला का सौंपा गया है।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक साहनपुर अशोक कुमार ढाका को साहनपुर के अतिरिक्त रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी है। राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार को फिर से राजस्व निरीक्षक नजीबाबाद बनाया गया। मुकेश कुमार को मथुरापुर मोर के राजस्व निरीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार भी एसडीएम ने सौंपा है। मथुरापुर मोर खनन क्षेत्र होने के कारण राजस्व निरीक्षक और लेखपाल इस क्षेत्र में तैनाती के लिए सिफारिशों का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें