नूरपुर। गांव राजा का ताजपुर में 30 दिसंबर की रात शौर्य पैथ लैब का शटर काटकर चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। आरोपियों में गांव रवाना निवासी महेन्द्र पुत्र सुरेंद्र, विशाल पुत्र मुकेश, सचिन पुत्र गोविंद सिंह और दो किशोर शामिल है। लैब से चोरी किए एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन और दो लोहा काटने की मशीन भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।