फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में युवक का शव मिला

Tue, 07 Feb 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर में कायमनगर निवासी एक युवक का गांव के पास खेत में शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।     
विज्ञापन

गांव कायमनगर निवासी प्रीतम सिंह (20) का गांव के पास ही एक खेत में शव पड़ा मिलने पर किसी ग्रामीण ने  थाने पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक अविवाहित और नशे का आदी बताया जाता है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक प्रीतम नशेड़ी था। कई-कई दिन तक अपने  घर से गायब रहता था। युवक के नशे का आदी होने पर उसके परिजन भी उसका ध्यान नहीं रखते थे। तीन दिन पूर्व वह अपने घर से निकला था और नहीं लौटा था। पुलिस युवक की मौत को नशीले पदार्थ के अत्यधिक सेवन से होना मान रही है।                  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें