फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवा गंगा में डूबा

Mon, 26 Jun 2023 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए दो युवक बिजनौर बैराज पर गंगा में डूब गए। हालांकि एक को बचा लिया गया, लेकिन दूसरे का कहीं पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खासपुरा निवासी जगजीत कौर की मौत हो गई थी। जिसके अंतिम संस्कार को सब बिजनौर गंगा बैराज लाया गया। अंतिम संस्कार के बाद सभी लाेग गंगा में स्नान करने लगे। स्नान करते हुए 21 वर्षीय रेणू उर्फ जितेंद्र पुत्र दर्शन सिंह व बबलू गंगा में डूबने लगे। तभी पास में ही खड़े लोगों ने शोर मचा दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और किसी तरह बबलू को बाहर निकाल लिया, लेकिन रेणू डूब गया। गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की। सूचना पर शहर कोतवाल जीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल रात होने के चलते बचाव कार्य रोक दिया गया है। मंगलवार सुबह पीएसी के गोताखोरों से युवक की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें