बैंक कैश केबिन से नोटों की गड्डी उठाते युवक को दबोचा
चांदपुर। पंजाब नेशनल बैंक के कैश केबिन में घुसकर नोटों की गड्डी उठाते एक युवक को बैंक स्टाफ ने पकड़ लिया, जिसके पुलिस के हवाले कर दिया।
सोमवार दोपहर पंजाब नेशनल बैंक की कैशियर शैली शर्मा अपने केबिन में बैठकर ग्राहकों को भुगतान कर रही थी। अचानक एक युवक पीछे से आकर उनके केबिन में घुस गया और वहां रखी नोटों की गड्डियां उठा ली। कैशियर की नजर पड़ने पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर इकट्ठा हुए बैंक कर्मियों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक के हवाले कर दिया। कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। पूछताछ की जा रही है। बैंक प्रबंधक मनोहर लाल का कहना है कि घटना की तहरीर पुलिस को दी जा रही है।